{“_id”:”6affa719c08b76dc4c035059″,”slug”:”a-car-got-stuck-between-two-dumpers-leaving-five-people-including-two-women-fighting-for-life-for-two-hours-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: दो डंपरों के बीच फंसी कार, दो महिलाओं समेत पांच लोग दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ में सड़क हादसा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। निगोहां में शादी समारोह से शामिल होकर वृंदावन जा रहे कार सवारों की गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने भी कार में जोरदार टक्कर मार दी। दो डंपरों के बीच फंसने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसी दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई गई। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे तक कार में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर-2 भेजा गया। हादसे में सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

