Contractual lineman, scorched by electric shock, passes away after 13 days

फोटो-34-फतेहपुर: फाइल फाेटो धर्म सिंह। स्रोत: परिजन

खखरेरू। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे कनपुरवा पावर हाउस के संविदा लाइनमैन धर्म सिंह (42) की 13 दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।


छह नवंबर को धर्म सिंह अंजना कबीर गांव के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। उन्होंने इसके लिए शटडाउन लिया था। शाम करीब पांच बजे मरम्मत के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां 13 दिनों तक उनका इलाज चला।

परिजन ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। कनपुरवा पावर हाउस के अवर अभियंता विक्रांत आनंद ने बताया कि घायल लाइनमैन के इलाज का पूरा खर्च विभाग ने उठाया है। उन्होंने बताया कि अब परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और पत्नी को पेंशन देने का आश्वासन दिया गया है।

फोटो-34-फतेहपुर: फाइल फाेटो धर्म सिंह। स्रोत: परिजन

फोटो-34-फतेहपुर: फाइल फाेटो धर्म सिंह। स्रोत: परिजन



Source link