राजधानी लखनऊ के निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच तीन हजार रुपये में होगी। सीएमओ की अध्यक्षता में मंगलवार को निजी अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र संचालकों की बैठक में यह अधिकतम दर तय की गई। इससे अधिक शुल्क वसूलने वाले केंद्रों पर कार्रवाई होगी।

शहर के निजी केंद्र अभी तक स्वाइन फ्लू की जांच के बदले छह हजार रुपये तक शुल्क वसूल रहे थे। इस कारण सभी संदिग्ध मरीज जांच नहीं करवा रहे थे। मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल मेदांता, अपोलो मेडिक्स, आरएमएल पैथोलॉजी, मैक्स, खन्ना डायग्नोस्टिक, चंदन हॉस्पिटल, चरक डायग्नोस्टिक, लाल पैथ लैब और नारायण डायग्नोस्टिक के प्रतिनिधियों ने जांच की दर तय करने पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें – यूपी: तबाही की तरफ बढ़ा मानसून, अवध में चार की मौत; बिजली यूनिट करनी पड़ी बंद.. 21 जिलों में अलर्ट-स्कूल बंद



ये भी पढ़ें – सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार; ट्रस्ट आज करेगा अंतिम नाम पर फैसला

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि एसजीपीजीआई में इसी जांच के लिए 2400 रुपये शुल्क है। इस आधार पर निजी क्षेत्र में जांच की अधिकतम दर 3000 रुपये तय करने पर सहमति बनी।

स्वाइन फ्लू के चार नए मरीज मिले

शहर में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चार नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से दो मरीजों की जांच एसपीजीआई, एक की लोहिया संस्थान और एक की निजी लैब में हुई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। नए मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों की सलाह पर एच1एन1 की जांच कराई गई। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें