लखनऊ के महिंगवा के गणेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सतीश यादव की रात लगभग डेढ़ बजे गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान की छत पर कुछ लोगों ने चाकुओं और धारदार हथियार से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सतीश का शव गांव के बाहर एक मंदिर के नजदीक ग्रामीणों को मिला।


आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोते समय उसके ऊपर धारदार हथियारों और चाकुओं से हमला किया गया जिसमें घायल सतीश छत से नीचे धान की खेत में जा गिरा। जहां से उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया और भागकर लगभग छह सौ मीटर गणेशपुर गांव किनारे मदद के लिए पहुंचा लेकिन वहां पर उसकी चीखकर पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच पाते उसके पहले ही उसे फिर से धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करके मंदिर के समीप ही लहूलुहान कर दिया गया।

एस ओ राधेश्याम मौर्य के मुताबिक 112 नम्बर पर हुई सूचना पर पीआरवी और महिंगवा पुलिस पहुंची उसे ट्रामा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता शिव बालक यादव ने अज्ञात पर हत्या की शिकायत दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *