
श्रद्धा दुबे के लखनऊ में होने की चर्चा।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad501309f15b2e45b0efde8″,”slug”:”lucknow-shraddha-continues-to-defy-the-police-rumors-suggest-she-s-returning-to-lucknow-driver-reveals-many-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: पुलिस को लगातार धता बता रही है श्रद्धा, उसके अब लखनऊ लौट आने की चर्चा; ड्राइवर ने खोले कई राज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

श्रद्धा दुबे के लखनऊ में होने की चर्चा।
– फोटो : अमर उजाला।
मॉडल श्रद्धा पुलिस से एक कदम आगे निकल गई है। रविवार को सामने आया श्रद्धा का वीडियो बयान लखनऊ का होने की चर्चा है। अगर यह बात सही साबित होती है तो पुलिस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। राजधानी की हाईटेक पुलिस को एक मॉडल 10 दिनों से छका रही है और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है।
मॉडल श्रद्धा ने न सिर्फ पुलिस के मुखबिर तंत्र को फेल किया, बल्कि सर्विलांस और हाईटेक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर राजधानी पुलिस के दावों की भी पोल खोल दी है। 10 दिनों से पुलिस श्रद्धा की तलाश में नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में डेरा डाले हुए थी। नेपाल में रिक्शे से सफर करते हुए श्रद्धा, उसकी बहन और अन्य लोगों का वीडियो भी सामने आया था। अब रविवार को श्रद्धा का वीडियो सामने आने से पूरा पुलिस तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है।
श्रद्धा नेपाल से लखनऊ कब और किस रास्ते से लौटी, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। रविवार को जारी श्रद्धा के वीडियो बयान की लोकेशन के बारे में सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए। किसी ने इस बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दिया। अधिकारियों की ओर से सिर्फ यही रटारटाया जवाब मिला कि मामले की जांच की जा रही है।