Varanasi Harivansh hits back at Rahul Gandhi asks who in the Congress was in touch with the LTTE

हरिवंश नारायण सिंह
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने के आरोपों पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कौन लोग लिट्टे (LTTE) के संपर्क में थे? किसने राजीव गांधी को भरोसा दिलाया था कि लिट्टे उनके खिलाफ कोई हिंसक गतिविधि नहीं करेगा? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और देश की जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए।


राजीव गांधी को किसने दिलाया भरोसा?

हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि देश के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल है कि कांग्रेस के भीतर कौन लोग लिट्टे के संपर्क में थे और किसने राजीव गांधी को भरोसा दिलाया था कि लिट्टे के साथ बातचीत हो चुकी है और वह कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें