{“_id”:”6af7fe9658aa8aa61505fff7″,”slug”:”premanand-maharaj-takes-a-walk-in-vrindavan-thousands-of-devotees-gather-for-darshan-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वृंदावन: प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने को बेताब दिखे भक्त, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ी भीड़; देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संत प्रेमानंद महाराज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में सुबह संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा कर अपने हजारों भक्तों को दर्शन दिए। संत दर्शन की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस के साथ-साथ संत की शिष्यों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
संत प्रेमानंद महाराज के बड़े गुरु गौरांगी शरण महाराज का जन्मदिन है। इसी पावन अवसर पर बड़े गुरुदेव को जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए महाराज श्री आज स्वयं पदयात्रा करते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग से होकर उनके आश्रम पहुंचे।जैसे ही भक्तों को महाराज श्री के पदयात्रा पर निकलने की सूचना मिली, परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। लंबे समय बाद या विशेष अवसर पर महाराज श्री के साक्षात दर्शन पाकर भक्त भावविभोर और अत्यंत प्रसन्न नजर आए। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन व सेवादार भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

