{“_id”:”6af7444632fc0902540b3d1f”,”slug”:”the-bku-has-demanded-an-impartial-investigation-into-the-incident-that-took-place-at-the-moradabad-toll-plaza-etawah-news-c-216-1-etw1005-153036-2026-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: भाकियू ने मुरादाबाद टोल प्लाजा पर हुए विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो05 : तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकशक्ति के पदाधिकारीगण। स्रोत स्वयं
भरथना। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार हर्ष निशांत को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुरादाबाद जिले के मुंडापांडे थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर हुए विवाद और संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
संगठन के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बीते तीन नवंबर को टोल प्लाजा पर किसान संगठन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान टोल मैनेजर अमित कुमार शर्मा पर प्रदर्शनकारियों को धमकाने और उनके खिलाफ झूठा प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में तत्कालीन थाना प्रभारी, संबंधित जांच अधिकारी और एफआईआर लेखक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच किए पदाधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं निर्दोष पदाधिकारियों के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त किया जाए।
साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों और टोल मैनेजर के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री बंटी यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

