शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे व मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का एक और ऑडियो सामने आया है। इसमें कथित तौर पर श्रद्धा दुबे मृतक को गंदी गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों को काट रहा है। 

श्रद्धा दुबे: इसी के घर की तरफ चलो, चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूं, आओ। तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूँ, चलो।”

 शिवा शर्मा: मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूं? 

 श्रद्धा दुबे: नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम… पंटर ना बटोर …… समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूं।”

 शिवा शर्मा: अरे भईया आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है… तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास। 

 श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ……। तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।”

 शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कौन काट रहा हूं? तुम्हारा पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की।”

 श्रद्धा दुबे: पूरा शहर हंस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे। तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊंगी मैं अब यह बात। और लोगों को वीडियो भी दिखाऊंगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना आप।  क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने  बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने।”

 शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार! 

 श्रद्धा दुबे: चलो, वो तो मैं… वो तो मैं बताऊंगी ना, दिखाऊंगी एक्चुअली लोगों को…

 क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक। उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है। तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *