संवाद सूत्र, बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे रोटावेटर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

प्रियांशु ट्रैक्टर के रोटावेटर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link