संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव पीपली रहमापुर निवासी सोहिल (18) की स्विमिंग पूल में डुबोकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार सोहिल गांव सलारपुर स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने उसे जबरन पानी में डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया गया कि आरोपियों ने एक अन्य किशोर को भी पकड़कर मारने की कोशिश की लेकिन वह जान बचाकर भाग निकला। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सोहिल सात बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें