संभल में नीट चयनित युवक की सड़क हादसे में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की शाम 04 बजे मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि रविवार की रात 9:30 बजे घर से मंडी समिति जाते समय उसकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई थी, पीछे

.

उक्त सड़क हादसा संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 25 किलोमीटर दूर चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बदायूं चुंगी स्थित रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज के गेट के पास हुआ है। मृतक युवक की पहचान आशीष मैकडोनल (24 वर्षीय) पुत्र संजय मैकडोनल निवासी गणेश कॉलोनी, कस्बा चंदौसी के रूप में हुई है।

अपाचे बाइक से किसी काम से घर से मंडी बाईपास की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर ई रिक्शा से हो गई>

अपाचे बाइक से किसी काम से घर से मंडी बाईपास की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर ई रिक्शा से हो गई>

मृतक युवक अपने दोस्त हर्ष कुमार के साथ अपाचे बाइक से किसी काम से घर से मंडी बाईपास की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक की टक्कर ई रिक्शा से हो गई और पीछे से आ रही बुलेट ने भी बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए चंदौसी के विश्वकर्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीट परीक्षा के छात्र आशीष को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद के लिए रात में ही रेफर कर दिया गया है।

उनके भाई ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, जो रद्द हो गई थी और उसे कोई सफलता नहीं मिली थी।

उनके भाई ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, जो रद्द हो गई थी और उसे कोई सफलता नहीं मिली थी।

मृतक के बड़े भाई अभिषेक मैकडोनल ने बताया कि उनके भाई ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, जो रद्द हो गई थी और उसे कोई सफलता नहीं मिली थी। तीसरी बार हुई नीट परीक्षा में उसका चयन हो गया था, वह काफी खुश था और परिवार को भी उससे काफी उम्मीदें थी और पढ़ने में काफी होनार था।

अभिषेक ने बताया कि वर्ष 2024 में ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मां अलका का निधन हो गया है, जबकि पिता को भी 1 साल पहले पैरालाइज हो चुका है। पहले मां की मौत फिर पिता के पैरालाइज होने और अब छोटे भाई की मौत होने से पूरा परिवार दु:खी है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। शिकायत आती है तो जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

अभी अभी की खबरें