कार्यशैली और व्यवहार को लेकर लगातार उठते रहे सवाल, चोरी की कई घटनाओं का खुलासा न होने से भी रही चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को लाइन हाजिर करते हुए उनके स्थान पर सुनील कुमार को नगीना थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व नगीना थाने में तैनात रहे विकास कुमार को भी लाइन हाजिर किया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की कार्यशैली में उदासीनता उनके कार्यकाल के दौरान लगातार चर्चा का विषय बनी रही। उनके कार्यकाल में चोरी व ठगी की कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनका खुलासा आज तक नहीं हो सका। इन घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस की नाकामी को लेकर भी सवाल उठते रहे। वहीं, घटनाओं के संबंध में जानकारी लेने के लिए मीडिया कर्मियों के संपर्क करने पर उनका रवैया भी अक्सर उदासीन बताया जाता था।

आम लोगों के प्रति उनके व्यवहार को लेकर भी चर्चाएं होती रहती थीं। लगातार चर्चाओं और चोरी की अनसुलझी घटनाओं के बीच धर्मेंद्र कुमार का लाइन हाजिर होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब नगीना कोतवाली की जिम्मेदारी सुनील कुमार को सौंपी गई है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद लंबित चोरी की घटनाओं का खुलासा होने के साथ ही पुलिस की कार्यशैली और जनसुनवाई में भी सुधार देखने को मिलेगा।



Source link

अभी अभी की खबरें