गरौठा। बृहस्पतिवार को बजरंग धर्मशाला में कांग्रेस के संगठन सतर्कता अभियान के तहत बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव हिना कावेरी रहीं। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव हिना कावेरी ने कहा कि कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी की जानी है। शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है कि जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहमति से जिलाध्यक्ष का चयन किया जाए, ताकि चुना गया जिलाध्यक्ष संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस को मजबूती दे सके। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा और सपा से जुड़े करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, योगेंद्र पारीछा, नितिन मिश्रा, नीलू तिवारी, बलराम वर्मा, पप्पू वर्मा, प्रभात प्रजापति, अनुज मिश्रा, प्रताप सेंगर, रमेश मौर्य, सूरज माते, प्रताप नारायण शर्मा, अनुराग वर्मा, सोनू विश्वकर्मा, अमित सेंगर, महिपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन बामौर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। आभार जिला महासचिव राजेंद्र सिंह बुंदेला ने जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *