आगरा के सदर तहसील स्थित 5 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में मंगलवार का दिन रजिस्ट्री कराने आए लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। सर्वर ठप रहने के कारण दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। जिससे करीब 50 दस्तावेज पंजीकृत नहीं हो सके। घंटों इंतजार करने के बाद भी काम न होने पर क्रेता, विक्रेता और गवाह मायूस होकर वापस लौट गए। अब इन सभी को बुधवार का स्लॉट दिया गया है।

रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन है। स्लॉट बुकिंग के बाद ही जमीन, मकान, दुकान की रजिस्ट्री, पॉवर ऑफ अटार्नी पंजीकृत होती है। पक्षकार और गवाहों की बायोमीट्रिक व आयरिस स्कैनिंग के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है। दस्तावेज भी सर्वर पर ऑनलाइन दर्ज किए जाते हैं। प्रतिदिन करीब 250 से अधिक रजिस्ट्री होती हैं। मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे तक रजिस्ट्री सर्वर पर स्लॉट तो बुक हुए, लेकिन पंजीकरण के लिए दोपहर 12 बजे के बाद सर्वर नहीं चला।

सब रजिस्ट्रार तृतीय व चतुर्थ के दफ्तर में तीन-तीन घंटे पक्षकार जमीन पर बैठकर सर्वर शुरू होने का इंतजार करते रहे। शाम 4 बजे तक सर्वर शुरू नहीं हो सका। इस वजह से 50 से अधिक पक्षकार मायूस होकर लौट गए। उन्हें अब बुधवार का समय दिया गया है।

सदर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद दुबे का कहना है कि आए दिन सर्वर खराब हो जाता है। रजिस्ट्री दफ्तर में पक्षकारों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं है। सहायक आयुक्त स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि सर्वर की समस्या प्रदेशभर में रही है। इसी वजह से बैनामा व अन्य पंजीकरण कार्य प्रभावित रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें