नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से कुछ को अक्तूबर तक चलाने का निर्णय लिया है। अभी तक इनका 25 जुलाई तक ही संचालन था। इनमें से कई ट्रेनें कानपुर से होकर जाती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 09111 वडोदरा-गोरखपुर 27 जुलाई से 28 सितंबर तक हर सोमवार, 09112 गोरखपुर-वडोदरा 29 जुलाई से 30 सितंबर तक हर बुधवार, 09195 वडोदरा-मऊ 21 अगस्त से 26 सितंबर तक हर शनिवार, 09196 मऊ-वडोदरा 26 जुलाई से 27 सितंबर तक हर रविवार, 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना 30 जुलाई से एक अक्तूबर तक हर गुरुवार, 09344 पटना-डॉ. आंबेडकर नगर 31 जुलाई से दो अक्तूबर तक हर शुक्रवार, 09025 वलसाड-दानापुर 27 जुलाई से 31 अगस्त तक हर सोमवार, 09026 दानापुर-वलसाड 28 जुलाई से एक सितंबर तक हर मंगलवार, 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार 25 जुलाई से 29 अगस्त तक हर शनिवार, 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल 28 जुलाई से एक सितंबर तक हर मंगलवार, 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस 29 जुलाई से 30 सितंबर तक हर बुधवार, 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल 31 जुलाई से दो अक्तूबर तक हर शुक्रवार चलेगी। इसके अलावा आठ जोड़ी और ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है।
