Sasni Dirty Drain 11000 People Suffer Foul Smell

सासनी से होकर गुजर रहा गंदा नाला
– फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कस्बे से होकर गुजरने वाले गंदे नाले ने आसपास के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हाल ये है कि घरों नाले से उठती तेज दुर्गंध के कारण लोगों से खाना भी खाया जाता। दिन-रात अगरबत्ती जलाए रखना पड़ता है। तेजाबी गंध में सांस लेने में भी परेशानी होती है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले से उठने वाली दुर्गंध, भूमिगत जल में बढ़ रहे प्रदूषण और बीमारियों के खतरे के बारे में तमाम शिकायतें हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी हल नहीं निकला है। लोग बताते हैं कि अलीगढ़ से आ रहा यह नाला जगह-जगह गंदगी और रुकावटों से अटा पड़ा है।

इसका पानी इतना गंदा और काला हो चुका है कि लोग बगल से निकलने में कतराते हैं। लोगों का दावा है कि अलीगढ़ से आने वाले कट्टी घरों और मिल-फैक्टरियों का दूषित पानी व अवशेष इस नाले में मिल रहे हैं। 15 वर्ष पहले तक नाले पानी इतना गंदा नहीं हुआ करता था। सफाई न होने के कारण जगह-जगह सिल्ट जमा हो गई है। बहाव रुकने से दुर्गंध असहनीय होती जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की कर चुका है आगाह

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पर स्वास्थ्य विभाग ने नाले के आसपास पानी की जांच की थी। रिपोर्ट में पाया कि पानी बेहद दूषित और पीने योग्य नहीं है। इसके सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा है। इस रिपोर्ट के बाद भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। स्थिति जस की तस है।



Source link