Police took CMD accused of defrauding investors—into custody and arrived at his Office in ghazipur

document new
– फोटो : Adobe Stock

विस्तार

निवेशकों से ठगी के मामले में एक कंपनी के सीएमडी (चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर) को न्यायालय के आदेश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लिया। पुलिस उसे लेकर उसके कार्यालय पहुंची। पुलिस ने गवाहों के सामने बंद ऑफिस का ताला तोड़कर रजिस्टर, कंप्यूटर आदि को कब्जे में ले लिया। आरोपी के कार्यालय पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में निवेशक मौके पर पहुंच गए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ पैसा वापस दिलाने की मांग की।


क्या है पूरा मामला

कोतवाली के विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी को लेकर टीम के साथ कंपनी के कार्यालय गए थे। तीन घंटे तक टीम ने सभी रिकॉर्ड खंगाले। कंपनी के बंद होने के बाद कार्यालय में ताला बंद कर उसका संचालनकर्ता भाग गया है। 

विवेचना अधिकारी के अनुसार, करीब 32 करोड़ रुपये लोगों ने जमा कराए थे। इस पूरे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 31 चेहरों को आगे किया गया था। कंपनी के संचालन के लिए बाकायदा मैनेजमेंट कमेटी बनाई गई थी और इसमें स्वास्थ्य, वित्त समेत अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां बांटी गई थीं। आरोप है कि कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए चर्चित चेहरों और प्रभावशाली लोगों का सहारा लिया गया।



Source link