सिद्धार्थनगर जिले में आज शनिवार को 12:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी परिसर में 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण कार्य के शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच पर सांसद जगदम्बिका पाल के समर्थकों और अपना दल एस के विधायक विनय वर्मा के समर्थक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई.
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. मंच पर अचानक हुए हंगामे से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई. साथ ही घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया.
‘हैदराबाद की बिरयानी लखनऊ के कबाब को मात दे, सवाल ही नहीं’, ओवैसी पर बोले सपा सांसद
पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को किया अलग
वहीं, भारतीय जनता पार्टी और अपना दल एस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और मारपीट की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति पर काबू पाया. पुलिस की सक्रियता से मामला शांत हुआ. इस घटना के चलते कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास का था कार्यक्रम
गौरतलब है कि बढ़नी में 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा साबित होने वाला है. लेकिन विकास कार्य के शिलान्यास जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट चर्चा का विषय बनी रही. हालांकि, मारपीट की घटना को लेकर दोनों की दलों के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. वहीं, चुनाव से पहले दोनों दलों के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है.
मां को कंधा देते भावुक हुए CM योगी, कुमार विश्वास बोले- ‘संन्यासी मुखिया ने निभाया पुत्रधर्म’
