लोहरैया। भाजपा ने जिले की कार्यसमिति की घोषणा की है। पार्टी ने मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई। ब्रह्मानंद पांडेय को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सत्यप्रकाश वर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक त्रिपाठी जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जितेश श्रीवास्तव और चन्द्रशेखर बरनवाल जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी बने हैं। गौरव निषाद को जिला संयोजक आईटी का पद दिया गया है। रामअजोर कसौधन और पीयूष पाठक (सिंटू) जिला सह संयोजक आईटी नियुक्त हुए हैं। संवाद




Source link