Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। महुवी और बनकट गांव में नए बिजली सब स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। दोनों सब स्टेशनों के शुरू होने से क्षेत्र के करीब 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी। बनकट और महुवी दोनों सब स्टेशनों के निर्माण के लिए शासन से वर्ष 2024-25 में स्वीकृत मिली थी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। विद्युत वितरण खंड सगड़ी के अंतर्गत बनकट और महुवी में करीब एक साल से उपकेंद्रों का निर्माण चल रहा था। दोनों उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इन्हें बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए 33 केवी लाइन के कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही बिजली स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू हो जायेगी। अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबे समय से दोनों स्थानों पर उपकेंद्र बनाने की मांग चल रही थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया गया।
बनकट और महुवी उपकेंद्रों की क्षमता और फीडर
उन्होंने बताया कि बनकट उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। यहां तीन फीडर बनाए गए हैं, जिनसे करीब छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस उपकेंद्र को हाफिजपुर से 33 केवी लाइन के जरिये जोड़ा जा रहा है। लाइन का कुछ काम शेष है। इसी तरह सरदहां के पास महुवी में भी उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। यहां दो फीडर बनाए गए हैं। इनके माध्यम से करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी। दोनों उपकेंद्रों के चालू होने से बिजली आपूर्ति का क्षेत्र बंट जाएगा। इससे पुराने उपकेंद्रों पर निर्भरता कम होगी और फाल्ट आने की स्थिति में भी आपूर्ति व्यवस्था को संभालने में आसानी होगी। बनकट और महुवी उपकेंद्रों पर 11 केवी के पांच फीडर बनाए गए हैं। बनकट में तीन और महुवी में दो फीडर हैं। बनकट में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। दोनों उपकेंद्रों से करीब 10 हजार 500 उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी। 33 केवी लाइन का काम पूरा होते ही इनसे आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
उपकेंद्रों से हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बनकट में छह हजार, महुवी में साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बनकट और महुवी उपकेंद्रों को पांच-पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। बनकट में पांच करोड़ रुपये की लागत से बने सब स्टेशन से छह हजार और महुवी सब स्टेशन के दो फीडर से करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन सब स्टेशनों को चालू होने से महुवी बनकट के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦बनकट और महुवी उपकेंद्रों से कितने उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी?
दोनों उपकेंद्रों से करीब 10 हजार 500 उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी। बनकट में करीब छह हजार और महुवी में करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
✦बनकट और महुवी उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति कब शुरू होगी?
33 केवी लाइन का काम पूरा होते ही दोनों उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
✦बनकट उपकेंद्र में कितने ट्रांसफार्मर और फीडर लगाए गए हैं?
बनकट उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और यहां तीन फीडर बनाए गए हैं।
