Last Updated:

Ballia News: बलिया जिले के छात्रों ने त्रिनेत्र 1326 नामक एक स्वदेशी सैन्य निगरानी और सुरक्षा वाहन का मॉडल तैयार किया है. इस मॉडल ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है. माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र देवेश मणि उपाध्याय और आदित्य मिश्रा ने मिलकर एक ऐसा स्वदेशी सैन्य निगरानी और सुरक्षा वाहन तैयार किया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है. त्रिनेत्र 1326 नाम के इस स्वदेशी मॉडल ने विद्यालय से लेकर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अब इसका चयन अखिल भारतीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हो चुका है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के दो होनहार छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और तकनीकी नवाचार के दम पर गजब का मॉडल बनाया है, जिसकी खासियत चौंकाने वाली है. जी हां माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र देवेश मणि उपाध्याय और आदित्य मिश्रा ने मिलकर एक ऐसा स्वदेशी सैन्य निगरानी और सुरक्षा वाहन तैयार किया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है. त्रिनेत्र 1326 नाम के इस स्वदेशी मॉडल ने विद्यालय से लेकर जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अब इसका चयन अखिल भारतीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हो चुका है.

स्वदेशी तकनीक से तैयार है ये मशीन

सुखपुरा गांव के रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्र देवेश मणि उपाध्याय ने कहा कि, इस मॉडल को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करना और ड्रोन गतिविधियों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटना है. रूस से आयातित एस 400 मिसाइल प्रणाली की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए इस वाहन में पांच आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है. यह वाहन स्वदेशी तकनीक पर आधारित है जो अपने और शत्रु ड्रोन की पहचान करने में पूरी तरह सक्षम है. शत्रु ड्रोन के दिखने पर यह उसे नष्ट कर सकता है. इसके अलावा इसमें फायर सेंसर लगा है जो आग लगने पर तुरंत सूचना देता है, साउंड सेंसर गोलीबारी की आवाज सुनते ही वाहन को उस दिशा में ले जाता है और ऑटोमैटिक कैमोफ्लाज तकनीक वाहन को आसपास के वातावरण के रंग में ढाल देती है, ताकि वह आसानी से दिखाई ही न दे.

इसे बनाने में आए 13 हजार रुपये के खर्च

हैबतपुर के रहने वाले दूसरे छात्र आदित्य मिश्रा ने बताया कि इस एंटी ड्रोन सिस्टम के प्रोटोटाइप को बनाने में करीब 12 से 13 हजार रुपए का खर्च आया और 4 से 5 महीने का कड़ा परिश्रम लगा. हालांकि, बार बार घर से पैसा मांगने पर पहले खूब डॉट भी सुनना पड़ा है, लेकिन अब पूरे घर में खुशी का माहौल है. इस मॉडल को क्षेत्रीय स्तर के ज्ञान विज्ञान मेला में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. कई उच्च अधिकारियों को दिखाने के बाद मिले फीडबैक पर उन्होंने इसमें और सुधार किए हैं. आदित्य का सपना डेवलपर्स नाम से अपनी टीम को एक स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाने का है. इस गाड़ी को ऑपरेट करने के लिए उन्होंने खुद एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप बनाया है, जिससे इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है.

मैनेज करना पड़ा पुर्जे

स्थानीय स्तर पर पार्ट्स न मिलने के कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से पुर्जे मंगाए गए. इस दौरान परिवार से पैसे मांगने में कुछ कठिनाइयां भी आईं और डांट भी सुननी पड़ी, लेकिन आज सफलता मिलने पर सभी बेहद प्रसन्न हैं. छात्रों ने बताया कि रूस से आयातित रक्षा प्रणालियों के विपरीत, स्वदेशी होने के कारण इस मॉडल में ट्रांसपोर्टिंग कॉस्ट जैसी कोई समस्या नहीं होगी और इसके पार्ट्स भी देश में ही आसानी से उपलब्ध होंगे. इस इस पूरी सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी और दोनों छात्रों के माता-पिता का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन रहा है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link