बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फेज-3 (सीएम-ग्रिड योजना) के तहत ईंट पजाया चौराहे से महर्षि चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने 212 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। समय सीमा के बाद अतिक्रमण न हटाने पर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा।

नगर निगम ने हाल ही में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया था। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इससे शहर में यातायात का प्रवाह बेहतर होगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग, मानचित्रकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों का दोबारा परीक्षण करने को भी कहा गया है। इससे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी। 

अतिक्रमण न हटाने पर की जाएगी कार्रवाई 

यह पूरा प्रोजेक्ट सीएम ग्रिड योजना के फेज-3 का हिस्सा है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद नगर निगम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके बाद तय कार्ययोजना के तहत बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण न हटाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें