{“_id”:”6afdad08d446cfb33c0ab651″,”slug”:”cm-yogi-said-due-to-the-policy-of-appeasement-sp-congress-islamized-the-institutions-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीएम योगी: तुष्टीकरण की नीति के चलते सपा-कांग्रेस ने संस्थाओं का किया इस्लामीकरण, हम दंगाईयों को दाग देते हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

योगी ने बोला विपक्ष पर हमला।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों इंडी गठबंधन की बी टीम हैं। इनके राजनीतिक एजेंडे और गतिविधियों से सपा-कांग्रेस को मदद मिलती है। समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। ‘बंटोगे तो कटोगे’ का संदेश ध्रुवीकरण के लिए नहीं, बल्कि समाज को सतर्क और एकजुट रहने के लिए है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तुष्टीकरण की नीति के चलते संस्थाओं का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया।
बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के शासनकाल में अराजकता, कर्फ्यू, दंगे, लूट और रंगदारी प्रदेश की पहचान बन गए थे। भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर भयमुक्त वातावरण तैयार किया है। वर्तमान तभी सुरक्षित रह सकता है, जब समाज अतीत के अनुभवों को याद रखे। सपा और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अयोध्या में विकास में बाधाएं खड़ी कीं। वहीं चंदा चोरी पर बोले कि यह उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित स्वायत्त ट्रस्ट है। चंदे से जुड़े मामले में ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज कराई थी और सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच कराई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पा की पीडीए राजनीति पर कहा कि पार्टी के नेताओं के बयान और व्यवहार उसका वास्तविक चेहरा सामने लाते हैं। उन्होंने राजकुमार भाटी, प्रतापगढ़ के सांसद और राजाराम पाल से जुड़े बयानों का उल्लेख करते हुए सपा पर दलितों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास दलित समाज और हिंदू समाज की विभिन्न जातियों के प्रति उसके व्यवहार को दर्शाता है।

