रामपुरा:- विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम निनावली जागीर में गुरुवार की सुबह 5 बजे के लगभग घूमने गये युवक को साँप ने काट लिया। जिसका रामपुरा अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं।
निनावली जागीर निवासी गंगाप्रसाद का बड़ा पुत्र शिवम गौतम 18 वर्ष रोजाना की तरह गुरुवार को सुबह के समय घर से घूमने के लिए खेतो की तरफ निकल गया था। रास्ते मे किसी जहरीला साँप ने उसके पैर में काट लिया। जिसके बाद शिवम ने साँप के काटने की बात अपने घरवालों को बताई। हालात बिगड़ती देख स्वजन शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा ले आये। जहाँ डॉक्टर द्वारा उपचार शुरू कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य रामपुरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत ने बताया कि सुबह साँप के काटने का मरीज अस्पताल पर आया था। जिसका उपचार किया गया तथा मरीज खतरे से बाहर हैं।
