
सोना
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
{“_id”:”6a02bbc84e0bf725fc0ff404″,”slug”:”agra-jewellers-upset-over-pm-s-appeal-to-avoid-gold-buying-for-a-year-2026-05-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘सोना खरीदना बंद करो’: पीएम मोदी की अपील से सराफा कारोबार को बड़ा झटका, जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सोना
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कि एक साल तक सोने की गैर जरूरी खरीद से बचें…। सराफा कारोबारियों को रास नहीं आ रही। सोना और चांदी व्यापारियों का कहना है कि जब कोई नहीं खरीदेगा सोना तो हमें व्यापार में पड़ेगा रोना। दुकानें बंद कर चाबियां सौंप देंगे। सरकार हमारे लिए भी पेंशन और भत्ता शुरू कराए।
चांदी की मंडी कहे जाने वाले आगरा में प्रतिदिन करीब 10 से 15 किलो सोने की बिक्री होती है। वहीं, हर महीने करीब 5000 किलो चांदी का व्यापार है। सोने के गहने बनाने वाले करीब 2000 से अधिक व्यापारी और 10 हजार से अधिक कारीगर हैं। जबकि 150 से 200 होल सेल सोना कारोबारी हैं। प्रतिदिन सोने का 20 से 25 करोड़ रुपये का जिले में कारोबार है। व्यापारियों का कहना है कि रेट के कारण पहले ही धंधा मंदी से जूझ रहा था। अब इस बयान से रोजी रोटी का संकट खड़ा होगा। सहालग में लोग गहने नहीं बनवाएंगें, तो हम क्या खाएंगे। कुछ व्यापारी इसे सोना और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के लिए सरकार की सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं। उनका कहना है कि व्यापारी विरोध न करें। इसलिए सोना कम खरीदने की अपील कर माहौल बनाया जा रहा है। इससे कारोबार प्रभावित होगा।