रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरुआ गांव में पुरानी दुश्मनी के कारण एक युवक को पीटने आए स्कार्पियो सवार लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हमलावरों की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
जानकारी के मुताबिक, जगतपुर थाना क्षेत्र के रेवली गांव से पांच से छह युवक स्कार्पियो गाड़ी में बैरुआ गांव पहुंचे थे। उन्होंने एक युवक को निशाना बनाकर मारपीट की कोशिश की। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों को एकजुट होते देख हमलावर पीछे हट गए, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
