अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Wed, 13 May 2026 12:59 PM IST

आगरा में 27 सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण में 5 स्कूल बंद और 40 शिक्षक गैरहाजिर मिले। डीएम ने पांच प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर बीएसए से जवाब तलब किया है।


UP School Drive Exposed: 5 Schools Found Locked 40 Teachers Missing in Surprise Inspection

जिलाधिकारी मनीष बंसल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

बच्चों में शिक्षा का उजियारा फैलाने के लिए सरकार स्कूल चलो अभियान चला रही है, लेकिन शिक्षक ही स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। न समय पर स्कूल खुल रहे हैं। यह हकीकत मंगलवार को 27 स्कूलों के औचक निरीक्षण में सामने आई। पांच स्कूल में ताले बंद मिले और 40 शिक्षक गैरहाजिर थे। ऐसे में पांच प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए डीएम मनीष बंसल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जितेंद्र गोंड से स्पष्टीकरण तलब किया है।




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें