आगरा मेट्रो के जाम से परेशान लोगों की मुश्किलें सीएम ग्रिड के तहत खोदकर छोड़ी गई सड़कों ने और बढ़ा दी है। राजामंडी रेलवे स्टेशन पर छह माह से सड़क खुदी पड़ी है और मिट्टी के ढेर लगे हैं। वहीं मेट्रो के काम के कारण पड़ी मिट्टी मंगलवार की बारिश के कारण दलदल में बदल गई। इससे राजामंडी स्टेशन से आने-जाने वाले रेलयात्री परेशान हुए। सड़कों को खोदकर छोड़ने की समस्या तो थी ही, नगर निगम ने नालों की सफाई में निकाली सिल्ट भी सड़कों पर डाल दी। इससे फिसलन भरी राहों पर लोग निकले तो चोटिल हो गए।

आगरा नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों को मॉडल रोड बनाने के लिए खुदाई शुरू की, लेकिन छह माह से काम अधूरे हैं। ताजनगरी में डबल ट्री होटल के सामने आधा किमी लंबी सड़क बंद पड़ी है तो दिल्ली गेट से राजामंडी स्टेशन रोड पर काम अधूरा पड़ा है। दोनों ही जगह पर खोदी गई मिट्टी और भवन निर्माण सामग्री डिवाइडर से लेकर आधी सड़क पर पड़ी है। इसके आगे मेट्रो का काम चल रहा है, जिससे धूल-मिट्टी सड़क पर पड़ी है। मंगलवार सुबह हुई बारिश से राजामंडी स्टेशन के गेट पर दलदल हो गया। राजामंडी स्टेशन पर 30 से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। यह सभी दलदल के कारण परेशान रहे।

 




Dug-Up Roads Turn to Mud After Rain Chaos Near Raja Mandi Station

सड़क पर भरा पानी
– फोटो : अमर उजाला


इन जगहों पर सिल्ट बनी मुसीबत

नगर निगम ने उखर्रा रोड, शमशाबाद रोड, रामलीला मैदान, भावना एस्टेट रोड, पश्चिमपुरी-अमल गार्डन रोड पर नालों से सिल्ट निकालकर सड़क पर डाल दी है। आगरा किला के सामने रामलीला मैदान के गेट पर मंटोला नाले से निकाली गई सिल्ट का ऊंचा ढेर लगा हुआ है। जब तक यह सूखा, तब तक मंगलवार सुबह बारिश से आधी सिल्ट वापस नाले में चली गई। यही हाल उखर्रा रोड का रहा, जहां ओवरफ्लो कर रहे नाले की सिल्ट ने आधी सड़क घेर रखी है। भावना एस्टेट रोड पर कावेरी कौस्तुभ तक नाले से निकाली गई सिल्ट कई दिन बाद भी उठाई नहीं गई। इससे लोगों का पैदल निकलना भी मुहाल है।

 


Dug-Up Roads Turn to Mud After Rain Chaos Near Raja Mandi Station

सड़क पर पड़ी सिल्ट
– फोटो : अमर उजाला


जल्द पूरे हों काम

पार्षद रवि माथुर ने कहा कि सीएम ग्रिड के काम जल्द पूरे किए जाएं। लोग परेशान हो रहे हैं। धूल के गुबार के साथ बारिश में कीचड़ से परेशानी हो रही है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए।


Dug-Up Roads Turn to Mud After Rain Chaos Near Raja Mandi Station

आगरा किले के पीछे पड़ी सिल्ट
– फोटो : अमर उजाला


पैदल निकल रहे यात्री

पार्षद संजय राय का कहना है कि  राजामंडी स्टेशन से हर दिन हजारों लोग आते-जाते हैं। उनका निकलना मुश्किल हो गया है। खुदाई के कारण दिल्ली गेट से स्टेशन तक सामान लेकर पैदल ही निकल रहे हैं। 


Dug-Up Roads Turn to Mud After Rain Chaos Near Raja Mandi Station

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन का हाल
– फोटो : अमर उजाला


तुरंत उठवाई जाए सिल्ट

पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि  नालों की सफाई के नाम पर अधिकारी बजट ठिकाने लगा रहे हैं। सिल्ट वापस नालों में ही जा रही है। सूखने के बाद तुरंत सिल्ट उठवाएं और तलीझाड़ सफाई कराएं तो ही फायदा होगा। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें