सब्जी का राजा आलू बेजार है। इसने किसानों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। आलू को खरा सोना मानने वाले किसान सिसक रहे हैं। उनकी ख्वाहिशें दम तोड़ रही हैं। किसी के मकान की छत की ढलाई रुकी है तो किसी को बच्चे की फीस के लिए कर्जा लेना पड़ेगा। आलू बेल्ट में उसकी बेकद्री दिख रही है। आलम यह है कि कहीं खुले खेत में पड़ा है तो कहीं स्टोर के बाहर धूप में गंध फैला रहा है।

हरदोई के रास्ते हम रामगंगा के कछार में पहुंचे। यहां आलू की खोदाई हो चुकी है। मक्के की फसल लहलहा रही है। जैनापुर में मिले किसान शिवबरन सिंह आलू का नाम लेते ही चुप रहने की सलाह देते हैं। घर के सामने खेत में आलू का ढेर दिखाते हैं। कहते हैं कि कोल्ड स्टोर में जगह नहीं है। मंडी में कीमत तीन से पांच सौ रुपये क्विंटल है। खर्चा अलग से लगेगा। इसी के दम पर मकान की छत ढलवाने का सपना था, जो टूट गया है। कुछ ऐसी ही कहानी मोहम्मदाबाद के आसपास के गांवों के किसानों की भी है। नगला रायसिंह के किसान आरके यादव कहते हैं कि कोल्ड स्टोर भर गया है। बचा आलू खेत में है। ट्रैक्टर ट्राली से हर दिन सातनपुर मंडी भेज रहे हैं। लागत नहीं निकल रही है। मजदूरी और डीजल का खर्च अलग है। कन्नौज के समधन में मिले मो. अदीब का भी यही दर्द है।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में 10 मई तक हो सकता है कैबिनेट विस्तार, उम्रदराज मंत्रियों के सिर पर लटकी तलवार; इन्हें मिलेगा मौका?



ये भी पढ़ें – ज्येष्ठ के महीने में सावन जैसा मौसम, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; आज 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी

बताते हैं कि बेटा अलीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। आलू ने धोखा दे दिया। अब फीस जमा करने के लिए कर्जा लेना पड़ेगा। कन्नौज के तिर्वा में सड़क किनारे बाग में भी आलू भरे बोरे पड़े हैं। यहां मिले पल्लेदारों ने बताया कि छाया होने की वजह से किसानों ने यहां रखवाया है। जिन दिन भाव अच्छा रहता है, उस दिन मंडी भेजा जाता है। फर्रुखाबाद से लेकर फिरोजाबाद तक के कोल्ड स्टोर भर गए हैं।

यहां पड़ा है आलू: आलू बेल्ट के रूप में पहचाने जाने वाले कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा आगरा, अलीगढ़, हाथरस सहित आसपास के जिलों में करीब 2363 कोल्ड स्टोर हैं। यहां 172 लाख मीट्रिक टन आलू स्टोर किया गया है। बचा आलू खेत से अब मंडी में भेजा जा रहा है। भरपूर पैदावार होने की वजह से भाव नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसान औने पौने दाम पर बेचने के लिए विवश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें