हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर घिसटने से मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर चचेरे भाइयों के साथ लौट रहे थे। हादसा बाइक चालक को झपकी आने के कारण हुआ।

.

झपकी आने से अनियंत्रित हुई बाइक

मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 73.3 के पास बाइक चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौदहा सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसा देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे दोनों के चचेरे भाइयों ने भी उन्हें देखा। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी सूरज राठौड़ और पायलट सत्येंद्र सिंह दोनों को मौदहा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सतना के रहने वाले थे दोनों किसान

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के नकेला निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा (50) और सुशील कुमार पांडे (45) के रूप में हुई। दोनों किसान थे। वे अपने चचेरे भाइयों के साथ दो बाइकों से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

अभी अभी की खबरें