शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास बाइक सवार दोस्तों को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। काजीसराय उत्तरी निवासी बबलू (25) प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार शाम वह अपने दोस्त मोहल्ला निवासी इशरत (24) के साथ एक परिचित को छोड़ने बाइक से आंझी रेलवे स्टेशन गया था।




रात में इशरत और बबलू वापस घर जा रहे थे। गोपालपुर के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मारदी। घटना में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इशरत को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक बबलू के पिता की मौत हो चुकी है और वह दो बहनों के बीच अकेला भाई था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पुलिस टीम मौके पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें