{“_id”:”6af49e004ec524ed900e9670″,”slug”:”he-took-a-knife-from-a-bhel-puri-vendor-declared-i-m-going-to-kill-him-today-and-plunged-it-into-his-chest-2026-11-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हर्षित हत्याकांड: भेलपूरी वाले से चाकू ली थी… और किशोर की छाती में घोंप दी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फजलगंज के दर्शनपुरवा में मंगलवार रात हर्षित की चाकू घोंप कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया। जांच में पता चला कि हत्या की कोई ठोस वजह नहीं बल्कि आपस में मस्ती मजाक था। इसी दौरान बंबा रोड, चंदेल वाली गली निवासी मंयक सिंह ठाकुर उर्फ मयंकू और जेके जूट मिल निवासी उज्जवल गौतम उर्फ राधे भड़क गए। मयंक ने कुछ दूर भेलपूरी के ठेले से चाकू उठाई… बोला आज हर्षित को मार दूंगा और इसके बाद चाकू सीधा हर्षित के सीने में घोंप दी। चंद सेकंड में उसकी मौत हो गई।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें हार्ट पंक्चर होने से मौत की पुष्टि हुई। शव को नजीराबाद स्थित हिंदू कब्रिस्तान में दफनाया गया। दर्शनपुरवा निवासी महेश कुमार उर्फ चंपी का बेटा हर्षित अहिरवार (16) एक रेडीमेड स्टोर में काम करता था। मंगलवार रात वह घर से 50 मीटर की दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान उसके साथियों मयंक सिंह, उज्जवल गौतम उर्फ राधे और अक्षत मिश्रा उर्फ ब्लैक ने उसे घेर लिया और मंयक ने चाकू सीधा सीने में घोंपकर मार डाला।

