मऊ में सोमवार शाम शादी के घर टेंट लगाते समय हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

.

मृतकों में दूल्हे बरकतुल्ला का छोटा भाई महमूद उर्फ मोहम्मद कामिल (18) और टेंट लगाने वाले कर्मचारी कामिल (25) व इरफान (28) शामिल हैं। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले का है।

देखिए 3 तस्वीरें…

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत के बाद गमगीन परिवार के लोग।

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत के बाद गमगीन परिवार के लोग।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

शादी के बाद शाम के भोज के लिए छत पर टेंट लगाते समय हादसा हुआ।

शादी के बाद शाम के भोज के लिए छत पर टेंट लगाते समय हादसा हुआ।

पढ़िए पूरा मामला….

महमूद के बड़े भाई बरकतुल्लाह की शादी (निकाह) सोमवार सुबह हुई थी। रात में दुल्हन का आगमन (रातजग्गा) होना था। इसी कार्यक्रम के लिए दोपहर करीब 3 बजे एक मंजिला मकान की छत पर टेंट लगाया जा रहा था। टेंट लगाने वाले कामिल और इरफान के साथ महमूद भी काम में हाथ बटा रहा था।

इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आने से टेंट में करंट उतर गया। देखते ही देखते तीनों उसकी चपेट में आ गए। घर में मौजूद कुछ लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन करंट के कारण कोई उनके पास नहीं पहुंच सका। हादसे में महमूद, इरफान और कामिल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

महमूद के अलावा परिवार में माता-पिता, दो भाई और चार बहनें हैं। चार बहनों में दो की शादी पहले हो चुकी है। उनके पिता अबुल हसन लूम चलाकर साड़ी बुनने का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसलिए महमूद और उसके भाई भी पिता के साथ लूम चलाने में हाथ बंटाते थे। सोमवार सुबह शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन दिन ढलते-ढलते खुशियां मातम में बदल गईं।

जहां एक ओर घर में दुल्हन की डोली आनी थी, वहीं दूसरी ओर एक ही घर से तीन अर्थियां उठ गईं। घर के बाहर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

करंट लगने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत होने बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

करंट लगने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत होने बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटी।

महमूद के पिता अबुल हसन ने बताया कि छत के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली की तार को हटाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

वहीं मुनव्वर अली ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और तीनों मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम जांच पड़ताल करने पहुंची।

हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम जांच पड़ताल करने पहुंची।

सूचना मिलने पर दक्षिण टोला थाना पुलिस के साथ अन्य थानों का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी नगर नितेश कुमार सिंह ने बताया कि टेंट लगाते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

——————————

ये भी पढ़िए….

सपा-कांग्रेस में पेंच कहां फंस रहा:गठबंधन फाइनल तो सीट बंटवारा क्यों नहीं; ‘सब ठीक है’ कहकर अखिलेश क्या छुपा रहे

करीब एक हफ्ते तक सपा और कांग्रेस नेताओं में गठबंधन को लेकर तीखी बयानबाजी होती रही। कयास लगाए जाने लगे कि गठबंधन टूटने वाला है। फिर रविवार (27 सितंबर) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया। बोले- हम ऊपर-ऊपर से लड़ रहे हैं, अंदर से एक हैं। ये हमारी रणनीति का हिस्सा है।

अब सवाल उठ रहे हैं कि जब गठबंधन तय है, तो इस बयानबाजी से क्या हासिल होगा? सीटों की बात फाइनल क्यों नहीं हो पा रही? आखिर अखिलेश क्या छुपा रहे? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में… पढ़ें पूरी खबर



Source link

अभी अभी की खबरें