Last Updated:

Prayagraj ki local news : बमरौली एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी बनाने की तैयारी तेज हो गई है. पहले चरण में करीब 100 हेक्टेयर जमीन पर इसे तैयार किया जाएगा. जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पीडीए ने स्वामित्व से जुड़ी आपत्तियां मांगी हैं. पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने लोकल 18 को बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत एयरो सिटी विकसित करने की योजना है. आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन मालिकों की सहमति के आधार पर बैनामा कराया जाएगा. पीडीए की तैयारी है कि करीब एक सप्ताह में जमीन के बैनामे शुरू कर दिए जाएं. विनीत सिंह ने बताया कि एयरो सिटी में आधुनिक हाउसिंग स्कीम की तर्ज पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी. नई कॉलोनी के विकसित होने पर दुकानों, सेवाओं और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

प्रयागराज (सतेंद्र गुप्ता). यूपी के प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पहले चरण में करीब 100 हेक्टेयर जमीन पर एयरो सिटी विकसित की जाएगी. इसके लिए तीन गांवों की जमीन को योजना में शामिल किया गया है. जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पीडीए ने स्वामित्व से जुड़ी आपत्तियां मांगी हैं. समाचार पत्र में इसका विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा चुका है. पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने लोकल 18 को बताया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत एयरो सिटी विकसित करने की योजना है. इसमें तीन गांवों की जमीन शामिल हैं. जिन लोगों को जमीन के स्वामित्व को लेकर कोई आपत्ति है, वे निर्धारित समय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन मालिकों की सहमति के आधार पर बैनामा कराया जाएगा. जमीन का मुआवजा सरकार की ओर से निर्धारित नियम और दर के अनुसार दिया जाएगा. पीडीए की तैयारी है कि करीब एक सप्ताह में जमीन के बैनामे शुरू कर दिए जाएं. बैनामा पूरा होने के बाद जमीन को विकसित करने की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. एयरो सिटी के तैयार होने की अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, बैनामा की प्रक्रिया जितनी जल्दी पूरी होगी, विकास कार्य भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा.

इसका अंतिम प्लान तैयार नहीं 

विनीत सिंह ने बताया कि एयरो सिटी में आधुनिक हाउसिंग स्कीम की तर्ज पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी. यहां आवासीय प्लॉट के साथ सड़क और दूसरी जरूरी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है. भविष्य में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी जगह विकसित की जाएगी. होटल, कैफे और दूसरी सुविधाओं को लेकर अभी अंतिम प्लान तैयार नहीं हुआ है. परियोजना की प्लानिंग आगे की प्रक्रिया के दौरान तैयार की जाएगी.

एयरो सिटी के विकसित होने से एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में नई आबादी बसने के साथ रोजगार और कारोबार के मौके भी बढ़ने की उम्मीद है. नई कॉलोनी के विकसित होने पर दुकानों, सेवाओं और दूसरी व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे आसपास के इलाकों में विकास को गति मिलने की संभावना है. पीडीए सचिव के मुताबिक, योजना का उद्देश्य प्रयागराज के शहरी क्षेत्र का विस्तार करना और लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है. जमीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एयरो सिटी के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. बमरौली एयरपोर्ट के पास बनने वाली यह एयरो सिटी आने वाले समय में प्रयागराज के नए विकसित क्षेत्रों में शामिल हो सकती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link

अभी अभी की खबरें