सादाबाद आगरा मार्ग पर 3 सितंबर रात एक ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कोंकना कलां गांव निवासी 35 वर्षीय अक्षय ठाकुर उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सब्जी मंडी और कुरसंडा मोड़ के बीच हुआ।

बृहस्पतिवार रात करीब दो से ढ़ाई बजे के बीच आगरा से आ रही एक फोर्ट कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक अक्षय ठाकुर उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र कुमार कोंकना कलां गांव का निवासी था। वह संजय पैलेस पर एचडीएफसी बैंक में निजी तौर पर नौकरी करता था। सोनू के भाई गोलू ने बताया कि रात करीब एक बजे सोनू ने फोन कर गांव आने की सूचना दी थी। इसके बाद करीब तीन बजे सहपऊ कोतवाली पुलिस ने उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे पत्नी, आठ वर्षीय व्योम और छह वर्षीय युवान को रोते बिलखते छोड़ गया है। परिवार में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुआ हादसा

सादाबाद आगरा मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी और कुरसंडा मोड़ के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगरा की ओर से आ रही फोर्ट कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार अजय ठाकुर उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवश्यक कार्रवाई की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई करेगी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें