सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर में बुधवार को एक आइसक्रीम फैक्टरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बड़ा भाई चोक नाली को खोलने के लिए छत से सरिया उतार रहा था और नीचे छोटा भाई उसे पकड़े था। अचानक सरिया मकान के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया, जिससे दोनों करंट की चपेट में आकर काल के गाल में समा गए।




जलालाबाद क्षेत्र के गांव मूसरि निवासी जितेंद्र कुमार सदर कोतवाली के करनपुर में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान में आइसक्रीम फैक्टरी चलाते हैं। नाली साफ करने के लिए जितेंद्र के बड़े बेटे सुमित (19) ने छत से 35 फीट लंबा सरिया नीचे लटकाया। सरिया ढाई इंच वाला होने के कारण काफी लपक रहा था। नीचे खड़े छोटे भाई सुमित (17) ने जैसे ही सरिया को पकड़ा। तभी सरिया मकान के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया और तेज करंट से दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *