अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari

Updated Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM IST

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सांसद पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल जमीन पर लेट गए, जबकि अखिलेश का पुलिस बस वाला वीडियो भी सामने आया है।


Video statement from  time Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav were detained by Delhi Police

राहुल जमीन पर लेटे, अखिलेश ने पूछा सवाल
– फोटो : सोशल मीडिया/अमर उजाला



विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद अचानक प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।


कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज का विरोध करते हुए नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें