आगरा के कमला नगर में 10 दिन में दूसरी बार सीवर लाइन लीक होने से गहरा गड्ढा हो गया। नगर निगम ने कमला नगर में मॉडल रोड बनाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन यहां लगातार गड्ढे हो रहे हैं। दोपहर में लीकेज से हुए आठ फीट तक गहरे और चार फीट चौड़े गड्ढे में सीढ़ी से उतरकर सपा नेता नितिन कोहली ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने गड्ढे को पाताललोक बताते हुए नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक साल पहले बनी सड़क दो बार धंसने पर लोग नगर निगम के विकास के दावों पर सवाल उठा रहे हैं।


कर्मयोगी एन्क्लेव के बाद कमला नगर डी-ब्लॉक रोड पर पर भी सीवर लाइन धंसने और लीक होने से गहरा गड्ढा हो गया। कर्मयोगी एन्क्लेव में लीकेज के कारण 30 मीटर सीवर लाइन शुक्रवार को ही बदली गई थी। वहीं शनिवार को इसी सीवर लाइन से जुड़े मैनहोल के पास लीकेज होने से गड्ढा हो गया।

दोपहर में गड्ढे का आकार लीकेज के कारण लगातार बढ़ता चला गया। यहां करीब 18 फीट गहरी सीवर लाइन पड़ी है। स्कूलों की छुट्टी हुई तो वैन निकलनी शुरू हो गईं। लोगों ने हादसे से बचाने के लिए गड्ढे के चारों ओर ईंटें रख दीं। लोगों ने सूचना दी तो शाम को सीवर नेटवर्क देख रही कंपनी वीए टेक वबाग ने गड्ढे की बैरिकेडिंग करा दी। प्रोजेक्ट मैनेजर तनवीर शर्मा ने बताया कि कर्मयोगी एन्क्लेव रोड वाली सीवर लाइन ही यहां से निकली है। लीकेज की जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें