वाराणसीः काशी में देव दीपावली की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. इस बार खास तैयारी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश-दुनिया से करीब 10 लाख लोग देव दीपावली बनारस पहुंच सकते हैं. काशी की देव दीपावली के अवसर पर सभी चौरासी घाट 21 लाख दीयों से रोशन होंगे. घाट के दोनों तरह यह दिए सजाए जाएंगे. जिला प्रशासन के तरफ़ से इन दीयों की व्यवस्था की जा रही है.

वाराणसी में भव्य होगी देव दीपावली. एआई इमेज

देव दीपावली पर हाईटेक ड्रोन शो
इसके साथ ही 15 मिनट का हाईटेक ड्रोन शो होगा. ड्रोन शो  भगवान भोलेनाथ, शिव तांडव, मां गंगा के अवतरण पर होगा. बताया जा रहा है कि देव दीपावली के मौके पर ऐसा पहली बार होगा. इस ड्रोन शो के जरिए काशी विश्वनाथ और कालभैरव की आकृतियां बनाई जाएंगी. इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने ग्रीन आतिशबाजी होगी तो वहीं चेतसिंह घाट पर लेजर शो में शिव महिमा और गंगा अवतरण की कथा दिखाई जाएगी.

ट्रैफिक को लेकर जारी हुई एडवाइजरी
कार्तिक पूर्णिमा स्नान / देव दीपावली का पावन पर्व 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के गंगा तट पर आने की संभावना है. मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

24 नवंबर को दोपहर 1 बजे से लागू व्यवस्था:

  • समस्त मालवाहक, रोडवेज / प्राइवेट बसें, टेम्पो ट्रेवलर का संचालन वाया रिंग रोड और एनएच-19 से होगा, शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  •  काशी डिपो और कैंट बस स्टेशन की बसें दोपहर 1 बजे से संध्या, हरहुआ पर बने अस्थायी बस स्टेशन से चलेंगी.
  •  एम्बुलेंस, पास लगे वाहन, नमो घाट पार्किंग तक जाने वाले वाहनों का संचालन प्रतिबंधित नहीं रहेगा.
  •  पड़ाव से वाया राजघाट पुल से नमो घाट की तरफ पैदल और वाहनों का संचालन बंद रहेगा.
  •  वाराणसी नगर से रामनगर जाने के लिए सामने घाट पुल पर दो पहिया और पैदल संचालन होगा.
  •  बहादुरपुर से पड़ाव से रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ तक नो व्हीकल जोन रहेगा, केवल पैदल संचालन अनुमन्य होगा.
  •  शहर में 57 जगहों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है, जिसमें रामनगर क्षेत्र में दुर्गामंदिर मैदान, रामबाग, पंचवटी मैदान और लंका मैदान प्रमुख हैं.
  •  मैदागिन से बुलानाला से गोदौलिया तक, थाना लक्सा से रामापुरा तक, अग्रवाल तिराहा से अस्सी से रविदास घाट से नगवा चौराहा तक समेत 10 क्षेत्रों में पैदल संचालन क्षेत्र रहेगा.

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और अत्यंत आवश्यकता में ही वाहन लेकर निकलने की अपील की है.

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +917839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +917317202020



Source link