जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की नई जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद में आयोजित जनपदीय बैठक में किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. अतुल कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद तिवारी को कार्यकारी अध्यक्ष और राजेश सिंह को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। हसन सईद को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारिणी गठन से पहले पुरानी जिला कार्यकारिणी ने अपने पदों से इस्तीफा देकर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह और मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया। इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष तेरस यादव को वाराणसी मंडल का मंडलीय मंत्री मनोनीत किया गया।

बैठक में तय किया गया कि जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री प्रांतीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों की सलाह से जल्द करेंगे। प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि संगठन को सक्रिय बनाने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

इससे शिक्षकों की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने में आसानी होगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने संगठन के संघर्षपूर्ण इतिहास की चर्चा करते हुए शिक्षकों से पुराने तेवर और ऊर्जा के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। मंडलीय अध्यक्ष सरोज सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों, सम्मान और सेवा शर्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता से संघर्ष करने का भरोसा दिया। बैठक के अंत में संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष संकटा प्रसाद सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान बद्रीनाथ सिंह, सुनील सिंह, दिलीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रशांत यादव, शशिपाल सिंह, दयाशंकर यादव, समर बहादुर सिंह आदि रहे। संवाद



Source link