झांसी। 15वें वित्त के तहत नगर निगम को 23.17 करोड़ रुपये बजट खर्च करने की शासन से फिर मंजूरी मिल गई है। सोमवार तक निगम के खाते में बजट आने की उम्मीद है। इस बजट से विकास कार्य कराने के लिए कार्ययोजना भी तैयार हो रही है।

जनवरी 2026 में 15वें वित्त के तहत नगर निगम को 23.17 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिली थी। नियमानुसार टाइड फंड को सिर्फ सफाई कार्यों में खर्च किया जा सकता है। जबकि अनटाइड फंड में मिले पैसे से नगर निगम अवस्थापना संबंधी कार्य करवाता है। ऐसे में 9.27 करोड़ रुपये सड़क, नाला-नाली आदि के निर्माण पर खर्च होते थे। वहीं 13.90 करोड़ सफाई जैसी सहूलियतों पर खर्च किए जाने थे। चूंकि, बजट खर्च करने के लिए समिति बनी हुई है। ये समिति बजट खर्च करने की कार्ययोजना नहीं बना पाई। ऐसे में 31 मार्च के बाद यह पैसा शासन स्तर पर लौट गया। इसके बाद निगम प्रशासन ने शासन स्तर पर पत्राचार शुरू किया और बजट आवंटित करने की मांग की गई। यह प्रक्रिया भी करीब डेढ़ महीने से चल रही थी। अब शासन ने नगर निगम को फिर से बजट आवंटन कर दिया है। जल्द ही महानगर में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

15वें वित्त के तहत 23.17 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी मिल गई है। कार्ययोजना भी तैयार हो रही है। समिति की मंजूरी के बाद निविदा प्रक्रिया कराकर काम शुरू कराए जाएंगे। – आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *