संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67bcb4d64509b995840f442c”,”slug”:”30-thousand-population-faced-electricity-crisis-for-six-hours-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-128339-2025-02-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: 30 हजार आबादी ने छह घंटे तक झेला बिजली संकट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:35 PM IST

कासगंज। विद्युत निगम ने साेमवार को प्रभुपार्क विद्युत उपसंस्थान में ट्रांसफार्मर आदि की टेस्टिंग का कार्य कराया गया। इसके चलते छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 30 हजार आबादी के सामने बिजली का संकट पैदा हो गया। प्रभुपार्क विद्युत उप संस्थान से रेलवे रोड, गोशाला, लक्ष्मीगंज फीडर क्षेत्र से जुड़ी बस्तियों में बिजली की सप्लाई दी जाती है। इन क्षेत्रों के 30 हजार लोग बिजली के उपभोक्ता हैं। गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए निगम अपने उपकरणों को टैस्ट करने में जुटा है। ताकि गर्मी के सीजन में लोड बढ़ने पर आपूर्ति पर इसका असर न पड़े। टेस्टिंग के लिए सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बाधित की गई। इससे फीडर क्षेत्रों से जुड़ी बस्तियों में बिजली संकट पैदा हो गया। आपूर्ति बाधित होने से इन क्षेत्रों के विद्युत आधारित व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी हुई। शाम को सवा पांच बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत ली।