वी-मार्ट के कर्मचारियों ने ग्राहकों को कैरी बैग खरीदने के लिए मजबूर किया। पीड़ितों की इस शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम ने वी-मार्ट निदेशक को 6 प्रतिशत ब्याज सहित रकम लौटाने का आदेश दिया है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव कुमार ने निदेशक वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड और कमला नगर स्थित स्टोर के प्रबंधक को ये आदेश दिए हैं। उन्होंने मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय के लिए 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।