लखनऊ। शहर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 67 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इस वर्ष डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार हो चुका है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश ने बताया कि सिल्वर जुबली सीएचसी के अधीन आने वाले वजीरगंज इलाके में सबसे अधिक 10 मरीज मिले हैं। इंदिरानगर में नौ, अलीगंज, चंदरनगर और रेडक्रॉस इलाके में आठ-आठ, एनके रोड क्षेत्र में छह, टुड़ियागंज में पांच, बीकेटी में चार, गोसाईंगंज व सरोजनीनगर में तीन-तीन,
मलिहाबाद में दो और अलीगंज व काकोरी में एक-एक मरीज मिला। डेंगू के कुल 1037 और मलेरिया के 441 मामले इस साल मिल चुके हैं। मच्छर पनपने की स्थितियां मिलने पर सात घरों को नोटिस जारी किया गया है।
