{“_id”:”6affbc1ba754a267ef070ce1″,”slug”:”figure-drops-by-98-percent-fewer-than-five-driving-licenses-being-issued-per-day-2026-11-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”98 प्रतिशत गिरा आंकड़ा: एक दिन में पांच डीएल भी नहीं बन रहे, दूरी ज्यादा होने से नहीं पहुंच रहे आवेदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Adobe Stock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में एक दिन में बनने वाले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की संख्या में 98 प्रतिशत की गिरावट आई है। आवेदक टेस्ट देने के लिए काकोरी के उदितखेड़ा स्थित निजी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर ही नहीं पहुंच रहे हैं। दूरी ज्यादा हो जाने के साथ बदहाल व असुरक्षित रास्ता इसकी वजह है। ऐसे में एक दिन में बनने वाले डीएल की संख्या का औसत 250 से पांच पर सिमट गया है।
लर्नर डीएल के लिए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। स्थायी लाइसेंस के लिए अभी तक इन्हें ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ व देवा रोड एआरटीओ जाना पड़ता था। यहां बायोमीट्रिक व दस्तावेज की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता था। बीते 14 सितंबर से उदितखेड़ा में शहर का पहला निजी ड्राइविंग टेस्ट सेंटर शुरू किया गया है। यहां वाहन चालकों के टेस्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होती है। पास होने के बाद डाक के जरिये आवेदक के घर लाइसेंस पहुंच जाता है। अब दूरी ज्यादा हो जाने से आवेदक निजी केंद्र ही नहीं पहुंच रहे हैं।
नया ड्राइविंग टेस्ट सेंटर ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ से करीब 10 किलोमीटर दूर है। देवा रोड एआरटीओ से यह दूरी 40 किलोमीटर के आसपास हो जाती है। आवेदकों को बायोमीट्रिक जांच के लिए पहले एआरटीओ जाना होता है। फिर ड्राइविंग टेस्ट के लिए निजी सेंटर पहुंचना होता है। वहां तक पहुंचने में ज्यादा दूरी, खराब और असुरक्षित रास्ते से सबसे ज्यादा महिला आवेदक परेशान हैं। रश्मि सिंह ने बताया कि टेस्ट देने के लिए निजी केंद्र पहुंचने में तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
यूं गिर रहा डीएल बनने का ग्राफ: सितंबर में निजी सेंटर पर 260 वाहन चालक ही टेस्ट देने पहुंचे। इनमें से 57 के डीएल बने। पूरे अक्तूबर में 1164 आवेदकों ने ही टेस्ट दिया। इनमें से 141 पास हुए।
नवंबर में अभी तक 275 आवेदकों ने टेस्ट दिए हैं। इनमें से 95 के डीएल बन गए हैं। निजी केंद्र खुलने के बाद से एक दिन में डीएल बनने का औसत पांच से अधिक भी नहीं पहुंच रहा है।

