
घायल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समथर में चोरी-छिपे पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में घायल कारोबारी की पत्नी समेत दो महिलाओं की दस दिन बाद उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर उनको लखनऊ स्थित केजीएमसी में भर्ती कराया गया था। यहां अभी एक युवती की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव झांसी लाए गए।
एक अक्तूबर को समथर में चोरी छिपे बन रहे पटाखों के निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ था। इससे पटाखा कारोबारी बन्ने खान की पत्नी नसरीन (35) समेत लक्ष्मी साहू (40) पत्नी महेश, शिवानी (18) पुत्री रवि समेत आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। नसरीन, लक्ष्मी एवं शिवानी की हालत नाजुक होने पर इनको लखनऊ स्थित केजीएमसी रेफर कर दिया गया।
करीब दस दिन से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह पहले लक्ष्मी ने दम तोड़ा। उसके कुछ घंटे बाद नसरीन की भी मौत हो गई। दोनों के शवों का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया। नसरीन का पति बन्ने खां जेल में बंद है। बता दें, हादसे में नई बस्ती निवासी आरती (18) पुत्री लक्ष्मण, रोहिणी पुत्री रामकुमार, विनोद (18), सुखदेवी (46) पत्नी लक्ष्मण, रीवा पुत्री शरीफ भी घायल हो गए थे। इनकी हालत अब सामान्य है।
