{“_id”:”6a2c542ec765e758eb057a11″,”slug”:”a-crocodile-seized-the-farmer-etawah-news-c-216-1-etw1002-144317-2026-06-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: किसान को मगरमच्छ ने दबोचा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। थाना क्षेत्र के बिहारी यमुना नदी के किनारे स्थित अंदावा ग्राम पंचायत के मजरा ग्राम मड़ैया मल्लाहन निवासी रमेश निषाद (35) वर्ष ने यमुना नदी किनारे खेतों में तरबूज खरबूजा फसल बो रखी हैं। खेतों में जाने आने का रास्ता नदी की एक खार से होकर है। उसमें पानी भरा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे रमेश अपने खेतों से खरबूजा तरबूज तोड़-तोड़कर खार के पानी में से घुसकर दूसरी तरफ लाकर रख रहा था। उसी दौरान पानी में एक मगरमच्छ ने रमेश का पैर जबड़े में फँसा कर पानी में खींचने लगा। रमेश मदद के लिए चिल्लाया तो आसपास खेतों में जानवर चरा रहे लोग व खेतों में काम कर रहे लोग रमेश को बचाने पानी में घुस गए। काफी प्रयास के बाद युवक रमेश के पैर मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा पाए, लेकिन तब तक पैर का चोटिल हो गया था। परिजन घायल रमेश को महेवा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद घायल रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
