उरई। बाजार से पैदल घर लौट रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

loader

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर अजनारी रोड निवासी राजू भटनागर (57) रविवार की शाम को पैदल ही दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। वहां से घर लौट रहा था इसी दौरान बाइक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत उसके पुत्र शिवम को सूचना दी। घायल राजू को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां, उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र शिवम भटनागर ने बताया कि उसके मां सुषमा की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और बहनें छाया व पूजा की शादी हो गई। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *