{“_id”:”6a611e504bd91ac7070d4171″,”slug”:”a-sick-laborer-passed-away-orai-news-c-224-1-ori1005-147157-2026-07-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बीमार मजदूर ने दम तोड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली में सोमवार सुबह बीमार मजदूर राजवीर अहिरवार (38) ने घर पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। लगातार शराब के सेवन के कारण उसकी तबीयत पिछले चार-पांच दिनों से खराब चल रही थी। वह घर पर ही उपचार करा रहा था। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शराब का आदी होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। (संवाद)
